मुख्य बातें

हांसी में श्रद्धालुओं से भरी इको वैन खाई में पलटी: ड्राइवर को नींद आने से हादसा, राजस्थान के गोगामेड़ी से पूजा कर लौट रहे थे – Hansi News

हांसी में श्रद्धालुओं से भरी इको वैन खाई में पलटी:  ड्राइवर को नींद आने से हादसा, राजस्थान के गोगामेड़ी से पूजा कर लौट रहे थे – Hansi News


हादसे के बाद क्रेन से ईको वैन को निकाला गया।

हिसार के हांसी में हांसी-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर दिल्ली की ओर जा रही ईको वैन चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हो गई। इससे सड़क किनारे बनी खाई में पलट गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए।

.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी राज सहित पांच लोग राजस्थान के गोगामेड़ी से धोक (एक प्रकार की पूजा) लगाकर ईको वैन से दिल्ली वापस रहे थे। दोपहर लगभग 3 बजे वे हांसी- दिल्ली रोड पर ढाणा कलां गांव के पास बन रहे फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई।

खाई में पलटी ईको वैन

दमकल विभाग की टीम ने कार का निकाला

इससे उसने गाड़ी से ​नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से नीचे बनी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ‍फायर ब्रिगेड की विनोद कुमार, मुकेश की अगुआई में पहुंची टीम ने एनएचएआई की टीम के साथ क्रेन से कार को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *