मुख्य बातें

किन्नौर के सांगला में टुकपा वैली महोत्सव संपन्न: राजस्व मंत्री नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए, कहा- मेला जनजातीय सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – Kinnaur News

किन्नौर के सांगला में टुकपा वैली महोत्सव संपन्न:  राजस्व मंत्री नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए, कहा- मेला जनजातीय सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – Kinnaur News


सांगला के टुकपा मेले के समापन पर विजेता खिलाड़ियों के साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी।

किन्नौर जिले के सांगला में तीन दिवसीय टुकपा वैली महोत्सव पारंपरिक लोक धुनों और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। यह मेला 10 से 12 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला के खेल मैदान में आयोजित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्व

.

उन्होंने मेला आयोजन समिति को 3 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। समापन समारोह में सांगला घाटी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

टुकपा मेला किन्नौर की जनजातीय सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

अपने संबोधन में मंत्री नेगी ने कहा कि टुकपा मेला किन्नौर की जनजातीय सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन पारंपरिक लोककला, संस्कृति और सामाजिक समरसता को सशक्त करते हैं, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक ज्ञान के संवर्धन हेतु विशेष योजनाएं लागू कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।

रस्साकशी प्रतियोगिता में हाथ आजमाती महिलाएं।

टुकपा जैसे पारंपरिक मेले प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच

मंत्री ने आगे कहा कि टुकपा जैसे पारंपरिक मेले स्थानीय कलाकारों, महिला मंडलों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है। तीन दिवसीय इस मेले में लोकनृत्य, लोकगीत, खेलकूद प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। विद्यालयों और महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य व गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंडल पुधों नालाह (कामरू) प्रथम और महिला मंडल कामरू द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में महिला मंडल रक्छम विजेता तथा महिला मंडल कामरू उपविजेता रही।

विजेता खिलाड़ी अपने पुरस्कारों के साथ।

विजेता खिलाड़ी अपने पुरस्कारों के साथ।

रस्साकशी में कामरू प्रथम और बटसेरी उपविजेता रही

रस्साकशी (महिला वर्ग) में ग्राम पंचायत कामरू प्रथम और बटसेरी उपविजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में हिमाचल होमगार्ड्स विजेता तथा जल शक्ति विभाग उपविजेता रहा। शहनाई प्रतियोगिता में छेरिंग लाल सांगला ने प्रथम और श्याम गुरु सांगला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लोगों को सम्मानित करते हुए।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लोगों को सम्मानित करते हुए।

मेले के समापन पर कौन-कौन पहुंचे

इस अवसर पर निदेशक एपीएमसी शिमला एवं किन्नौर उमेश नेगी, चेयरमैन किनफेड चंद्र गोपाल नेगी, डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक पीताम्बर दास नेगी, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कल्पा एवं मेला कमेटी अध्यक्ष अमित कल्थाईक, डायरेक्टर किनफेड सचिन नेगी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *