नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन अरुण कुमार
हरियाणा के नारनौल में फाइनेंसरों से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।
.
नारनौल के पुरानी सराय निवासी करीब 30 वर्षीय युवक अरुण सैनी ने फाइनेंसरों से उधार में पैसे लिए हुए थे। अरुण के अनुसार इसमें से वह काफी पैसे उनको वापस भी कर चुका है, मगर फिर भी फाइनेंसर उससे ओर पैसों की डिमांड कर रहे हैं। एक फाइनेंसर ने तो उसका घर ही गिरवी रखने का दबाव उस पर बना दिया।
शहर थाना नारनौल।
जिसके चलते उसने सोमवार देर शाम को अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके जहरीला पदार्थ खाने से जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसको इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।
पिता की है साइकिल पंचर की दुकान
अरुण कुमार के पिता की साइकिल व बाइक पंचर बनाने की एक दुकान गौरव मार्केट के सामने है। वह भी अपने पिता का हाथ इसी काम में बंटाता है तथा कभी-कभी छोटी मजदूरी के काम भी कर लेता है।
तीन बच्चों का है पिता
उपचाराधीन अरुण कुमार तीन बच्चों का पिता है। एक लड़का तो उसके करीब छह माह पूर्व ही हुआ था। वहीं उसके पिता ने मकान को बिक्री के लिए निकाला हुआ है।
