फरीदाबाद में मुजेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर-23/24 कट पर देर रात एक ट्राले ने बाइक और फास्ट फूड की रेहड़ी को टक्कर मार दी। ट्राले पर लोहे की बड़ी-बड़ी प्लेटें लदी हुई थीं। हादसे में बाइक सवार दो युवक और फास्ट फूड रेहड़ी चलाने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच गए। हालांकि टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला चालक को पकड़कर ट्राले और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले गई। बाइक पर बैठे थे दो युवक घटना के बारे में जानकारी देते हुए बाइक सवार मिंटू कुमार ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-23/24 कट के पास एक फास्ट फूड की रेहड़ी के पास खड़े थे। दोनों अपनी बाइक पर बैठे हुए किसी जानकार का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान सामने से एक ट्रॉला आया, जिस पर भारी लोहे की बड़ी-बड़ी प्लेटें लदी हुई थीं। मिंटू कुमार के अनुसार, ट्रॉला तेज रफ्तार में उनकी ओर आया और अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और उनका दोस्त तुरंत बाइक से उतर गए। इसके बाद ट्रॉला ट्रक बाइक के ऊपर चढ़ गया और पास में खड़ी फास्ट फूड की रेहड़ी को भी टक्कर लग गई। इस दौरान रेहड़ी चलाने वाला व्यक्ति भी वहीं मौजूद था, लेकिन वह भी बाल-बाल बच गया। ट्राले में ही बैठा रहा ड्राइवर उन्होंने बताया कि अगर वह समय रहते बाइक से नहीं उतरते तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि ट्रॉले पर भारी लोहे की प्लेटें लदी हुई थीं। टक्कर के कारण उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रॉला चालक ट्राले में ही बैठा रहा और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब उससे उसका नाम पूछा गया तो वह सही तरीके से जवाब भी नहीं दे रहा था। पुलिस ने ट्राला ड्राइवर को हिरासत में लिया इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रॉला चालक को पकड़ लिया। मुजेसर थाना प्रभारी पुरान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी ट्रॉला द्वारा बाइक और रेहड़ी को टक्कर मारने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
