मुख्य बातें

सिरसा में बेकाबू होकर पलटी रोडवेज बस: ड्राइवर- कंडक्टर घायल, ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, 30 यात्री सवार थे – dabwali News

सिरसा में बेकाबू होकर पलटी रोडवेज बस:  ड्राइवर- कंडक्टर घायल, ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, 30 यात्री सवार थे – dabwali News

सिरसा जिले में धौलपलिया गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 30 सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, बस ड्राइवर पृथ्वी सिंह और कंडक्टर विक्रम को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस राजस्थान के हनुमानगढ़ से शाम 4:30 बजे सिरसा के लिए रवाना हुई थी। मसीत वाली हेड पार कर जब बस हरियाणा के धौलपलिया गांव के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, बस सड़क किनारे खेतों में पलट गई। यहां देखें फोटो… यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में, पीछे से आ रही एक अन्य रोडवेज बस की सहायता से सभी सवारियों को ऐलनाबाद बस अड्डे तक पहुंचाया गया। यह गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *