अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात धान लेकर मंडी जा रहे फिरोजाबाद के किसान को गोली मार दी गई। सीने में गोली लगने से किसान की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद उसे आगरा रेफर किया गया है। अरांव थाना क्षेत्र के गांव पीथेपुर निवासी 45 वर्षीय अवनीश उर्फ साधु मंगलवार रात अपने ट्रैक्टर से धान लेकर मंडी जा रहे थे।
मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र से गुजरते समय उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अवनीश को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

अवनीश के भतीजे विजय ने बताया कि पड़ोसी गांव धर्मपुर के राहुल ने उन्हें गोली मारी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने भी पुष्टि की कि राहुल निवासी धर्मापुर द्वारा किसान को गोली मारने की बात सामने आई है। बरनाहल पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
