मुख्य बातें

भाकियू ने बैलगाड़ी यात्रा निकाल राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन: ईंधन, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर जताई चिंता – Maharajganj News

भाकियू ने बैलगाड़ी यात्रा निकाल राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:  ईंधन, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर जताई चिंता – Maharajganj News

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को महराजगंज में बैलगाड़ी यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष राम आशीष के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व किल्लत पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। यह बैलगाड़ी यात्रा प्रधानमंत्री की ‘ईंधन बचाओ’ अपील के समर्थन में 19 से 21 मई तक पनियरा से जिला मुख्यालय तक आयोजित की गई थी। किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि खेती के मौसम में डीजल महंगा होने से कृषि लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त, जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी भी बनी हुई है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कृषि कार्यों के लिए डीजल पर सब्सिडी देने की मांग की गई है। साथ ही, रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और कॉमर्शियल सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की भी अपील की गई। किसानों ने ईंधन बचाने के लिए नेताओं के काफिलों और अनावश्यक रैलियों में कटौती करने का सुझाव भी दिया। इस मौके पर जगदीश साहनी, राजेंद्र सिंह, मुरारी धारिया, वकील खान, पृथ्वीराज, कल्पना साहनी, कैलाश प्रसाद, मोतीलाल, मिथिलेश अग्रहरि, रामहित यादव, बे धड़क महाराज साधु, राधेश्याम सिंह, बरसाती देवी सहित कई किसान नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *