मुख्य बातें

जगराओं में अवैध हथियार के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार: लोगों को डराने का आरोप, आरोपी पर पहले से दर्ज है केस – Jagraon News

जगराओं में अवैध हथियार के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार:  लोगों को डराने का आरोप, आरोपी पर पहले से दर्ज है केस – Jagraon News

लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस ने अवैध हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले एक कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान गांव गोदवाल निवासी सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।

.

दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अनाज मंडी सुधार में गश्त के दौरान कार सवार युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

आरोपी को दोस्त ने दिया था हथियार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। थाना सुधार के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को यह हथियार उसके एक दोस्त ने दिया था, जिसकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। आरोपी इस हथियार का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता था।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार वास्तव में मृतक दोस्त का था या आरोपी ने इसे कहीं और से खरीदा था। गौरतलब है कि आरोपी सुखदीप सिंह पर पहले भी एक मामला दर्ज है। कुछ समय पहले उसने एक पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भागने का प्रयास किया था। उस मामले में भी थाना सुधार में केस दर्ज हुआ था और आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *