मुख्य बातें

दीपावली से पहले लखनऊ में सुरक्षा अलर्ट: हजरतगंज में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च; अधिकारी बोले-अफवाहों से बचें – Lucknow News

दीपावली से पहले लखनऊ में सुरक्षा अलर्ट:  हजरतगंज में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च; अधिकारी बोले-अफवाहों से बचें – Lucknow News


धनतेरस और दीपावली को लेकर लखनऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल जोन के सबसे व्यस्त इलाके हजरतगंज में सोमवार रात ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार खुद सड़क पर उतरे। उनके साथ एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी विकास जायसवाल, इंस्पेक्ट

.

हजरतगंज में सुरक्षा का कड़ा घेरा, बम स्क्वायड ने किया निरीक्षण

त्योहारों के मद्देनजर हजरतगंज क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया है। सोमवार को बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड टीम ने मोती महल और आसपास की मिठाई की दुकानों, पार्किंग स्थल और मेट्रो स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया। संदिग्ध वस्तुओं को लेकर बारीकी से जांच की गई और दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया गया।

सराफा मार्केट से लेकर मेट्रो स्टेशन तक चला सघन अभियान

सेंट्रल जोन के प्रमुख बाजारों सराफा, हजरतगंज, कैसरबाग और निशातगंज में पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार के नेतृत्व में टीम ने मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के बैग की रैंडम जांच कर सुरक्षा परख की। वहीं, बाजारों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।

महिला पुलिस सादे कपड़ों में तैनात, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने बताया कि दीपावली और धनतेरस के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए सभी बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सराफा बाजारों में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि छेड़छाड़ या चोरी की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई हो सके। पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

पटाखों पर भी नजर, लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस वाले पटाखों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी। हर थाने को अपने क्षेत्र में अवैध पटाखा बिक्री की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं। ज्वाइंट सीपी ने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्योहारों का उल्लास सुरक्षित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *