कपूरथला में बाढ़ मुआवजे का लेटर सौंपते कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर।
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के गांव किशन सिंह वाला में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे का वितरण किया। लगभग 25 किसानों को फसलों और घरों के नुकसान के लिए मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। मंत्री ने बताया
.
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के वादे के अनुसार, दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने नष्ट हुई फसल के लिए 20 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा दिया है।
एक महिला को बाढ़ मुआवजे का लेटर सौंपते कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर
जमीन को कृषि योग्य बनाने में मदद करेगी सरकार : भुल्लर
कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार किसानों की जमीन को कृषि योग्य बनाने में भी मदद करेगी। इसके अतिरिक्त, किसानों को 5 लाख एकड़ के लिए गेहूं के बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। भुल्लर ने कहा कि आज पंजाब भर से 13 कैबिनेट मंत्री ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत राहत राशि और मुआवजे के स्वीकृति पत्र वितरित करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
सीएम मान ने शुरू की मिशन पुनर्वास की शुरुआत
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अजनाला में 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपए के चेक वितरित कर ‘मिशन पुनर्वास’ की शुरुआत की थी। भुल्लर ने यह भी कहा कि विशेष गिरदावरी का काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले कुछ दिनों में सभी पीड़ितों को मुआवजा राशि वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने कपूरथला जिले में लगभग 14.50 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।

बाढ़ मुआवजे का लेटर सौंपते कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन एवं सुल्तानपुर लोधी से AAP प्रभारी सज्जन सिंह चीमा ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार लोगों के हर दुख-सुख में उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर AAP कपूरथला हलका प्रभारी एडवोकेट कर्मबीर सिंह चंदी, फगवाड़ा हलका प्रभारी हरनूर सिंह हरजी मान, DC अमित कुमार पांचाल, SSP गौरव तूरा, ADC नवनीत कौर बल्ल, SDM सुल्तानपुर लोधी अलका कालिया, SDM कपूरथला इरविन कौर मौजूद थे।
