मुख्य बातें

फर्रुखाबाद में गंगा का तेज कटान जारी: खेतों के बाद अब आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा पानी, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग – Farrukhabad News

फर्रुखाबाद में गंगा का तेज कटान जारी:  खेतों के बाद अब आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा पानी, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग – Farrukhabad News

फर्रुखाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शमशाबाद क्षेत्र में गंगा नदी का तेज कटान जारी है।

फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र में गंगा नदी का तेज कटान जारी है। नदी का पानी अब खेतों से निकलकर आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं। शमशाबाद ब्लॉक के पैलानी दक्षिण कटरी, तौफीक समेंचीपुर और केलियाई गांवों के समीप गंगा का कटान शुरू हो गया है। इससे इन गांवों में स्थित ग्रामीणों के घर और झोपड़ियां खतरे में आ गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गंगा की तेज धार के कारण उनके मकान कभी भी नदी में समा सकते हैं। अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए लोग अब सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं। कटान की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

शमशाबाद क्षेत्र में गंगा नदी का तेज कटान जारी है।

शमशाबाद क्षेत्र में गंगा नदी का तेज कटान जारी है।

गांव दक्षिण पैलानी की निवासी बानो ने बताया कि उनका आधे से अधिक मकान गंगा में समा चुका है। कुछ अन्य ग्रामीणों ने अपने मकानों को तोड़कर उनके दरवाजे और ईंटें निकाल ली हैं, ताकि वे पूरी तरह से नदी में बहने से पहले कुछ सामान बचा सकें। गंगा का कटान अभी भी जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *