मुख्य बातें

विदिशा में पुलिया पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली: नीचे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत; मुरवास थाना क्षेत्र में हुआ हादसा – Vidisha News

विदिशा में पुलिया पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली:  नीचे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत; मुरवास थाना क्षेत्र में हुआ हादसा – Vidisha News


विदिशा जिले के लटेरी में सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 32 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा घोसी के पास एक पुलिया पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर का ब्रेक लगने से वह अनियंत्रित हो गया। मृतक

.

पुलिया पर ब्रेक लगने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शहरखेड़ा निवासी मुनेश प्रजापति (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोजना से बलरामपुर की ओर जा रहा था। बरखेड़ा घोसी के पास पुलिया पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर के एक पहिए में अचानक ब्रेक लग गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मुनेश ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

JCB से बाहर निकाला ट्रैक्टर हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मुरवास पुलिस भी पहुंची। बाद में जेसीबी की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लटेरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ट्रैक्टर में तकनीकी खराबी को माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *