गिरिडीह पुलिस ने भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो गांव में 8 अक्टूबर को हुई सीएससी सेंटर डकैती का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने यह जानकारी
.
यह घटना 8 अक्टूबर की रात को हुई थी। इस संबंध में 9 अक्टूबर, 2025 को बिरनी थाना भरकट्टा ओपी में कांड संख्या 277/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 अक्टूबर को गांडेय थाना क्षेत्र के डहुआटांड गांव में छापेमारी की। इस दौरान 19 वर्षीय कारू कुमार वर्मा (पिता: बहादूर वर्मा, निवासी: चौरा, ताराटांड़ थाना) और 22 वर्षीय रितेश यादव (पिता: कमरू यादव, निवासी: डहुआटांड, गांडेय थाना) को गिरफ्तार किया गया।
तीन अपराधियों ने बाइक से आकर सीएससी सेंटर की रेकी की थी
पूछताछ के दौरान, दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए, जिनमें मोहित मंडल (नवादा, ताराटांड़) और छोटू मंडल (बेहरवाटांड, भरकट्टा ओपी) शामिल हैं। कुल छह अपराधी इस डकैती में शामिल थे। अपराधियों ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले, यानी 7 अक्टूबर को, तीन अपराधियों ने बाइक से आकर सीएससी सेंटर की रेकी की थी। उन्हें सूचना मिली थी कि सेंटर संचालक के पास लगभग 10 लाख रुपए नकद मौजूद हैं।
8 अक्टूबर की रात को, छह अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर सेंटर संचालक के घर में प्रवेश किया। पिस्टल दिखाकर अपराधियों ने एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, दो कैमरे, नकद राशि और कीमती आभूषण लूट लिए। पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल की गई अपाची बाइक भी बरामद कर ली है।
