मुख्य बातें

तबीयत खराब बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव: कोडरमा के स्कूल हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे में गमछे के सहारे कर ली खुदकुशी – koderma News

तबीयत खराब बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव:  कोडरमा के स्कूल हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे में गमछे के सहारे कर ली खुदकुशी – koderma News

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में एक 10वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधिमाटी निवासी विजय यादव के 17 वर्षीय पुत्र उदित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदित ने हॉस्टल के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र को निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक आई तबीयत खराब होने की सूचना मृतक के बड़े भाई आदित्य कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई से मिलने दो बार स्कूल गए थे। पहली बार दोपहर करीब 2:30 बजे वह उसके मैले कपड़े लेने पहुंचे थे, जबकि दूसरी बार शाम करीब 5:30 बजे साफ कपड़े और जरूरी सामान देने गए थे। दोनों बार उदित से उनकी सामान्य बातचीत हुई। वह ठीक लग रहा था। घर लौटने के कुछ देर बाद ही स्कूल के एक छात्र ने फोन कर सूचना दी कि उदित की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तुरंत स्कूल आने को कहा। इसके बाद आदित्य अपने भाई रोहित के साथ स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने उदित को हॉस्टल के एक कमरे में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप परिजनों का कहना है कि उदित ऐसा कदम नहीं उठा सकता। इस मामले में कुछ न कुछ संदिग्ध जरूर है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका सवाल है कि जब हॉस्टल में कई छात्र रहते हैं। ऐसे में उदित को अकेले इतना समय कैसे मिल गया कि उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बताया गया कि घटना के समय सभी छात्र स्कूल के मैदान में खेलने गए हुए थे। उदित कमरे में अकेला था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रबंधन ने बताया- छात्र था परेशान वहीं विद्यालय के संचालक प्रमोद कुमार ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। उन्हें सूचना मिली है कि उदित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उदित पिछले चार-पांच दिनों से परेशान चल रहा था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई नहीं करना चाहता था, जबकि उसके अभिभावक उसे वहीं रहकर पढ़ाई करने के लिए दबाव बना रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *