मुख्य बातें

निर्देश .डीडीसी ने पेयजल व स्वच्छता समिति और यूनिसेफ के साथ की बैठक – Bokaro News

निर्देश .डीडीसी ने पेयजल व स्वच्छता समिति और यूनिसेफ के साथ की बैठक – Bokaro News

गुरुवार को डीडीसी शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता समिति और यूनिसेफ के आईडीएफ के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव व प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थायित्व विषय पर एक

.

डीडीसी ने सभी मुखिया एवं जल सहिया को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण रूप से कार्यरत रखा जाए और सभी बालिका उच्च विद्यालय में एमएचएम लैब का निर्माण कराया जाए, ताकि लड़कियां सुरक्षित वातावरण में शौचालयों और एमएचएम लैब का उपयोग कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य पंचायतों जैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इन सभी इकाइयों का सफल संचालन प्रेरणादायक है और हमें भी इस मॉडल को अपनाने की आवश्यकता है।

जिला समन्वयक यूनिसेफ सपोर्टेड आईडीएफ टीम घनश्याम के द्वारा पीपीटी के माध्यम से ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही बताया गया कि सभी संरचनाओं के सफल संचालन के लिए इन्हें ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में लेने की आवश्यकता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश राम, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायती राज टीम, जिला समन्वयक, सभी कोऑर्डिनेटर, मुखिया और जल सहिया थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *