मुख्य बातें

बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से रेप: आरोपी पुरुष टॉयलेट में घसीटकर ले गया, फोन छीना; बाद में पूछा- पिल्स की जरूरत है क्या

बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से रेप:  आरोपी पुरुष टॉयलेट में घसीटकर ले गया, फोन छीना; बाद में पूछा- पिल्स की जरूरत है क्या


बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोप में कॉलेज के ही 21 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छठे सेमेस्टर के छात्र जीवन गौड़ा के रूप में हुई है।

पीड़ित छात्रा भी उसी कॉलेज में सातवें सेमेस्टर की स्टूडेंट है। घटना 10 अक्टूबर को हुई थी। उसने 5 दिन बाद, 15 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई थी। पीड़ित ने FIR में बताया कि आरोपी ने कॉलेज के सातवीं मंजिल पर आर्किटेक्चर ब्लॉक के पास मिलने बुलाया था।

जब वह पहुंची, तो आरोपी ने जबरदस्ती चूमने की कोशिश की। छात्रा वहां से चली गई। आरोपी उसका पीछा करते हुए छठी मंजिल तक पहुंच गया, उसे पुरुषों के टॉयलेट में घसीटकर ले जाकर रेप किया। आरोपी ने उसका फोन भी छीन लिया। आरोपी ने बाद में छात्रा को फोन किया और पूछा- क्या तुम्हें पिल्स (गर्भनिरोधक दवा) की जरूरत है?

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *