मुख्य बातें

रांची में रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या: परिजनों ने किया कांके रोड जाम, बिरयानी विवाद में सीने में मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी – Ranchi News

रांची में रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या:  परिजनों ने किया कांके रोड जाम, बिरयानी विवाद में सीने में मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी – Ranchi News


रांची के पॉश इलाकों में शुमार कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के मालिक विजय बैठा को कुछ युवकों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग रेस्टोरेंट की ओर दौड़े तो कुछ युवक बाहर भागते दिखे, जबकि विजय जमीन पर गिर पड़े थे।

घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस

उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

वेज-नॉन वेज बिरयानी को लेकर हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण महज बिरयानी का पार्सल विवाद था। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक नामक युवक ने चौपाटी से वेज बिरयानी पैक करवाई थी। घर पहुंचने पर जब उसे पैकेट में नॉन वेज बिरयानी मिली तो उसने रेस्टोरेंट संचालक विजय को फोन कर बहस की।

इसके बाद देर रात वह सीधे दुकान पहुंच गया और वहां दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर अभिषेक ने पिस्टल निकालकर विजय के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही विजय मौके पर गिर पड़े और आरोपी भाग निकला।

इसी रेस्टारेंट में हुई है गोलीबारी

इसी रेस्टारेंट में हुई है गोलीबारी

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने चौपाटी रेस्टोरेंट के सामने सड़क जाम कर दी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

आक्रोशित भीड़ ने कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद आवागमन सामान्य हुआ।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के अनुसार पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान पक्की की जा सके।

इधर, घटना से रांची के कारोबारी और होटल व्यवसायी वर्ग में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में हत्या जैसी वारदात शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अभिषेक को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *