मुख्य बातें

रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग हत्याकांड: मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली, 24 घंटे में तीन धराए – Ranchi News

रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग हत्याकांड:  मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली, 24 घंटे में तीन धराए – Ranchi News

कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग की हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रविवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ सुकुरहुट्‌टू क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुल

.

उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके संपर्क में रहने वाले हरेंद्र सिंह और जेठा को भी हिरासत में लिया है। शनिवार रात बिरयानी को लेकर हुए विवाद में विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से कई सुराग जुटाए थे। लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस जांच में पता चला है कि अभिषेक सिंह मूल रूप से बिहार का निवासी है और फिलहाल कांके स्थित भिट्ठा में रहता था। वह कांके इलाके में जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़ा हुआ था और कई लोगों से जमीन विवाद में भी उलझा था। हत्या के बाद वह बिहार भागने की फिराक में था।

पुलिस की सक्रियता के कारण वह रिंग रोड के पास ही पकड़ लिया गया। एएसपी के निर्देश पर बॉर्डर इलाकों में पहले से निगरानी बढ़ा दी गई थी, इसी दौरान उसकी गाड़ी पुलिस की नजर में आ गई। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी।

हत्या के विरोध में कांके रोड जाम

इधर, विजय नाग की हत्या से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने रविवार सुबह करीब 9 से 10 बजे तक कांके रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की।

सड़क जाम की सूचना पर कांके थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की गिरफ्तारी ने लोगों में आंशिक संतोष तो दिलाया, लेकिन घटना को लेकर आक्रोश कम नहीं हुआ है।

चैंबर बोली- अपराधियों में नहीं बचा पुलिस का खौफ

विजय नाग की हत्या के बाद झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने राजधानी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। रविवार को चैंबर भवन में आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।

लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की। होटल और बैंक्वेट उप समिति के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कहा कि राजधानी में दिनदहाड़े हत्या और गोलीकांड की घटनाएं हो जा रही हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर राजधानी में कानून का खौफ बहाल किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *