मुख्य बातें

MP इवनिंग बुलेटिन: ट्रक ने परिवार को कुचला, हेलिकॉप्टर से पकड़े हिरण; भस्म आरती से पहले श्रद्धालु को अटैक; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग बुलेटिन:  ट्रक ने परिवार को कुचला, हेलिकॉप्टर से पकड़े हिरण; भस्म आरती से पहले श्रद्धालु को अटैक; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News


MP इवनिंग बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास

1. दीपोत्सव पर एमपी के बाजारों में रौनक, सुबह से खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक; इमरजेंसी नंबर भी जारी मध्य प्रदेश आज दिवाली के उल्लास में सराबोर है। सुबह से लक्ष्मी पूजा की तैयारी की जा रही है। दीये, ​​​​पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान खरीदने लोग बाजार पहुंच रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के सभी शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर पूजा की। पढ़ें पूरी खबर

2. धीरेंद्र शास्त्री बोले-डर तो लगता है, पर 10-12 पटाखे फोड़ेंगे, ज्ञान देने वालों का ज्ञान फेल करेंगे खजुराहो के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “जो लोग दीपावली पर पटाखे न फोड़ने का ज्ञान देते थे, हमने प्रण लिया है कि उनका ज्ञान फेल करेंगे। वैसे तो हमें पटाखों से डर लगता है, लेकिन जो पटाखों पर ज्ञान देते हैं, उनकी जिद में आज हम 10-12 पटाखे जरूर फोड़ेंगे।” पढ़ें पूरी खबर

3. इंदौर में ट्रक ने परिवार को रौंदा, मां-बेटी की मौत, महिला को घसीटते ले गया; लोगों का हंगामा इंदौर में सुपर कॉरिडोर पर सोमवार सुबह ट्रक ने एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। महिला का पति घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। पढ़ें पूरी खबर

4. महाकाल भक्त को भस्म आरती से पहले हार्ट अटैक, वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा– दिल तो महाकाल का है

उज्जैन में सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया। वे मंदिर परिसर में ही अचेत होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ राज सोनी (47) हर सोमवार को भस्म आरती में शामिल होते थे। रविवार रात भी वे आरती के लिए पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर

5. दिवाली पर साफ रहेगा मौसम…दिन में धूप खिलेगी, कल से इंदौर, जबलपुर-शहडोल संभाग में बारिश दिवाली पर मध्यप्रदेश में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, कल यानी, 21 अक्टूबर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक बार फिर हल्की बारिश और गरज-चमक वाला दौर शुरू होगा, जो अगले 3 दिन तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर

6. पन्ना में महिला को पीटा, हाथ काटा; VIDEO:जेठ-जेठानी और बेटी ने लाठी-डंडों से मारा; घर में तोड़फोड़ पन्ना जिले के ककरहटा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला का लाठी-डंडों से पीटा। दांतों से हाथ पर काटा। आरोप महिला के जेठ, जेठानी और बेटी पर है। 16 अक्टूबर की घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर

7. दीपावली पर मिठाई देने में देरी होने पर विवाद, चार युवकों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों को पीटा मुरैना में दीपावली के दिन मिठाई पहले देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। चित्रकूट मिष्ठान भंडार में चार युवकों ने मिठाई न देने पर दुकान मालिक और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

8. शुजालपुर में 45 ब्लैक बक पकड़े, हेलीकॉप्टर से लगाया हांका, दक्षिण अफ्रीका से आई टीम

शुजालपुर के कालापीपल इलाके में दीपावली की सुबह ब्लैक बक को पकड़ने का अभियान शुरू हुआ। बोमा पद्धति का उपयोग करते हुए पहले दिन 45 ब्लैक बक को सुरक्षित पकड़ा गया। इन्हें गांधी सागर बांध के आसपास के क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा। यह अभियान फसलों के नुकसान से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

9. जहरीली सिरप कंपनी का मालिक रंगनाथन को जेल भेजा:10 दिन की रिमांड हो गई थी खत्म छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार दवा कंपनी ‘सीरीज एंड फर्म’ के मालिक रंगनाथन गोविंदन को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे परासिया सिविल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर

10. करंट से झुलसी महिला को एक घंटे नहीं मिला इलाज,मौत के बाद परिजनों ने स्टाफ से की हाथापाई भिंड जिले के लहार सिविल अस्पताल में सोमवार करंट से झुलसी महिला को एक घंटे इलाज नहीं मिला। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव को विधायक निवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इससे पहले अस्पताल में स्टाफ के साथ हाथापाई भी हुई। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *