मुख्य बातें

चंडीगढ़ में चाकू से गला काटकर मां की हत्या: चिल्लाती रही, रुका नहीं बेटा; पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात, पत्नी अलग रह रही – Chandigarh News

चंडीगढ़ में चाकू से गला काटकर मां की हत्या:  चिल्लाती रही, रुका नहीं बेटा; पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात, पत्नी अलग रह रही – Chandigarh News


महिला सुशीला नेगी, जिसकी बेटे ने हत्या कर दी।

चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

.

लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था।

इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतका की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था।

महिला सुशीला नेगी की उसके बेटे रवि ने गला काटकर हत्या कर दी। यह फोटो आरोपी रवि की शादी का है, जिसमें पूरी फैमिली मौजूद है।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • चाकू से काटा गला, चिल्लाती रही, लेकिन रुका नहीं: पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस सेक्टर 40 पहुंची तो सुशीला नेगी अपनी कमरे में मृत मिली। फर्श पर खून बिखरा हुआ था। माैके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह सात बजे करीब उन्हें महिला के घर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वे छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ सुशीला फर्श पर पड़ी थी। उसका बेटा रवि फरार हो गया था। सुशीला का गला चाकू से काटकर हत्या की थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
  • पंजाब यूनिवर्सिटी की एग्जामिनेशन ब्रांच में तैनात है आरोपी: पुलिस की शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी रवि पंजाब यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन ब्रांच में तैनात है। बताया गया कि कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। अकसर घरवालों से झगड़ता रहता है। किसी बात को लेकर आज इसकी अपनी मां से बहसबाजी हो गई। इसके बाद वह मां की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी के बड़े भाई को मामले की जानकारी दी।
  • आरोपी शादीशुदा, झगड़े की वजह से पत्नी-बेटी अलग रहती हैं: पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि शादीशुदा है। इसकी पत्नी और एक बेटी भी है। आरोपी की वजह से परिवार परेशान रहता था। इसी वजह से उसकी पत्नी और बेटी इससे अलग रह रही थी। आरोपी का बड़ा भाई भी हैं, जो निजी कंपनी में काम करता है। वह भी सेक्टर-41 में अपने परिवार संग रहता है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिरी इसने यह कदम क्यों उठाया है। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन हत्या के पीछे के कारणों को नहीं बता पा रहे थे।
महिला सुशीला के घर साक्ष्य जुटाती पुलिस की टीम और मौके पर मौजूद लोग।

महिला सुशीला के घर साक्ष्य जुटाती पुलिस की टीम और मौके पर मौजूद लोग।

  • कुछ साल पहले हुई थी पिता की मौत : पुलिस के मुताबिक, घर में आरोपी और मां ही रहते थे। करीब दस साल पिता की मौत हो गई थी। मोहल्ले के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि रवि ने अपनी मां को मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या के बाद पूरा ड्राइंग रूम खून से भर गया था। जिस निर्मम तरीके से सुशीला की हत्या की गई थी, उसने सभी के होश उड़ा दिए थे। तुरंत ही इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को दी। पार्षद ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
पुलिस को मामले की जानकारी देते मोहल्ले के लोग।

पुलिस को मामले की जानकारी देते मोहल्ले के लोग।

चाकू साथ ले गया आरोपी, पुलिस टीमों ने मौके से जुटाए साक्ष्य चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिंक टीमों ने घटना स्थल के सैंपल लिए। आरोपी वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के बड़े बेटे और आरोपी रवि की पत्नी आदि से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि मां-बेटे में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। चंडीगढ़ से सेक्टर 39 प्रभारी राम दियाल के अनुसार आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम उसे चंडीगढ़ ला रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *