मुख्य बातें

अररिया में 16 ग्राम स्मैक बरामद: तीन तस्कर अरेस्ट, 8.36 लाख रुपये नकद जब्त; चेकिंग के दौरान कार्रवाई – Araria News

अररिया में 16 ग्राम स्मैक बरामद:  तीन तस्कर अरेस्ट, 8.36 लाख रुपये नकद जब्त; चेकिंग के दौरान कार्रवाई – Araria News

अररिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 16.01 ग्राम स्मैक और 8 लाख 36 हजार 400 रुपये नकद के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राम कुमार राय और मो. अबू नसर उर्फ लड्डू के रूप में हुई है, जो बैरगाछी थाना क्षेत्र के बुधेश्वरी रामपुर के निवासी हैं। नगर थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान त्रिसुलिया घाट जाने वाली सड़क पर बाबाजी कुटी के पास एक यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल (BR 38 AP 1554) पर सवार इन दोनों संदिग्धों को रोका। तलाशी के दौरान रामकुमार की जेब से स्मैक की पांच पुड़िया और अबू नसर की जेब से चार पुड़िया बरामद हुई। मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से 37 पुड़िया स्मैक और मिली, जिससे कुल 16.01 ग्राम स्मैक जब्त की गई। एसडीपीओ सुशील कुमार ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ में रामकुमार राय और मो. अबू नसर उर्फ लड्डू ने खुलासा किया कि उन्होंने इस्तमा टोला की लीलो नामक महिला से स्मैक खरीदी थी। पुलिस लीलो के घर पहुंची, लेकिन वह पुलिस को देखते ही फरार हो गई। घर से स्मैक की डिलीवरी की गई थी इसके बाद पुलिस ने लीलो के पड़ोसी मो. रऊफ को गिरफ्तार किया, जिसके घर से स्मैक की डिलीवरी की गई थी। मो. रऊफ जीरोमाइल इस्तमा टोला का रहने वाला है। मो. रऊफ के घर की तलाशी लेने पर उसके ट्रंक में छिपाकर रखे 8 लाख 36 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार स्मैक तस्कर रामकुमार राय बैरगाछी थाना के चौकीदार दिनेश राय का पुत्र है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज यहां बता दे कि लेलो नामक महिला स्मैक के बड़े तस्कर हैदर की बहन है। हैदर के जेल जाने के बाद उनका यह कारोबार लीलो संभाल रही है। बताया जाता है कि पड़ोस के कुछ लोगों के घर में स्मैक व कैश रखकर वहीं से वह खरीद बिक्री करती है। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार स्मैक तस्कर के खिलाफ अररिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस मौके पर नगर थानेदार मनीष कुमार रजक,दारोगा राजनारायण मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *