मुख्य बातें

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल, पूर्वी इलाकों के आठ जिलों में बारिश, मेघ गर्जन की संभावना – Ranchi News

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज:  अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल, पूर्वी इलाकों के आठ जिलों में बारिश, मेघ गर्जन की संभावना – Ranchi News

झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। खासकर राज्य के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी जिलों में इस

.

इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन इलाकों में आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे और कई जगह गरज के साथ बिजली चमक सकती है।

वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

तापमान में गिरावट के आसार, बढ़ेगी हल्की ठंडक

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में राज्य के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 24 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि 25 और 26 अक्टूबर को बारिश के कारण अधिकतम पारा घटकर 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इससे लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। 25 अक्टूबर से आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले दिन भी बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी।

सेंट्रल झारखंड में रहेगा खुशनुमा मौसम

राज्य के मध्य हिस्सों में फिलहाल मौसम सामान्य और खुशनुमा बना रहेगा। रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों कोडरमा और चतरा में अधिकतम पारा 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। रामगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जिससे यहां सबसे अधिक ठंड महसूस हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है लो प्रेशर एरिया

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आस-पास के हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसका असर झारखंड के मौसम पर 26 अक्टूबर के बाद दिख सकता है।

विभाग ने बताया कि अभी के लिए अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक बना रहेगा। यानी राज्य में फिलहाल ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने की तैयारी में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *