झांसी में बीते दिनों बाइक गाय से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने दोस्तों के साथ गुरसरांय से झांसी आ रहा था। हादसे के बाद दोस्तों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और फिर फरार हो गए थे। अब मृतक के पिता का क
.
बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे पिता और भाई। साथ में पड़ोसी।
पेशे से ट्रक ड्राइवर हरि प्रकाश (32) पुत्र संतोष कुमार पत्नी रंजना जतारिया और ढाई साल की बेटी किंजल के साथ गुरसरांय में रहता है। वहीं, उसके पिता झांसी के इंद्रा आवास करारी और बहन कोतवाली थाना क्षेत्र के बंग्लाघाट इलाके में रहती है। हरि प्रकाश के पिता संतोष ने बताया कि 7 अक्टूबर को झांसी के बंग्लाघाट में नातिन का जन्मदिन था।
बहू रंजना आउट बेटी एक दिन पहले यहां आ गए थे। वहीं, बेटा हरि प्रकाश बर्थडे वाले दिन ही गुरसरांय से अपने दो दोस्त बंटे और राजकुमार के साथ बाइक से निकला था। बताया कि बेटे के दोस्तों से उन्हें जानकारी मिली कि बेटे की बाइक चिरगांव के पास गाय से टकरा गई है, जिसमें हरि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में छोड़कर भाग गए थे दोस्त।
वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां 15 दिन इलाज कद बाद बुधवार को हरि प्रकाश ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
पिता ने दोस्तों पर जताया शक, दी शिकायत
मृतक हरि प्रकाश के पिता संतोष कुमार ने बेटे के दोस्तों पर शक जताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बेटे की मौत हो गई तो फिर दोनों दोस्तों को थोड़ी भी चोट क्यों नहीं आई।
उनका यह भी कहना है कि बेटे के दोस्त उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से फरार हैं, उन्होंने उन्हें फोन कर घटना की ओर जानकारी करना चाही तो दोनों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं।
उन्होंने अब पुलिस को दी तहरीर में बेटे की हत्या करने की संभावना जताई है। यहां पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
