बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम चंपारण के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों हेतु सामान्य, पुलिस और व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। ये प्रेक्षक चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन क
.
9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों में वाल्मीकिनगर (01) के लिए तरन प्रकाश सिन्हा (IAS-2012, 📞 8757651105), रामनगर (02) के लिए संतोष कुमार देवांगन (IAS-2013, 📞 8084716109), नरकटियागंज (03) के लिए नेहा जैन (IAS-2014, 📞 7479553511), बगहा (04) के लिए के. श्री सुरेन्द्र मोहन (IAS-2006, 📞 7779825112) और लौरिया (05) के लिए कैलाश वानखेडे (IAS-2013, 📞 8757058108) शामिल हैं।
नौतन (06) के लिए एम. भरनी कुमार
अन्य सामान्य प्रेक्षकों में नौतन (06) के लिए एम. भरनी कुमार (IAS-2013, 📞 7321987106), चनपटिया (07) के लिए संजय श्रीपत राव कटकर (IAS-2014, 📞 8757017104), बेतिया (08) के लिए अशोक कुमार मीना (IAS-2006, 📞 8757419103) और सिकटा (09) के लिए मोहिंदर पाल (IAS-2008, 📞 8294077107) शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, पूरे जिले के लिए धर्मवीर (IPS-2002) को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, अनिल कुमार (IRS-2014) और विनय कुमार कांथेती (IRS-2009) व्यय प्रेक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह रहेंगे सक्रिय
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता या अभ्यर्थी किसी भी चुनावी अनियमितता, आचार संहिता उल्लंघन या व्यय संबंधित शिकायत सीधे संबंधित प्रेक्षक को दे सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।
