मुख्य बातें

रायपुर-दिल्ली के बीच INDIGO की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से: रोजाना उड़ानें होंगी उपलब्ध, कंपनी ने भेजा DGCA को प्रस्ताव;यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत – Raipur News

रायपुर-दिल्ली के बीच INDIGO की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से:  रोजाना उड़ानें होंगी उपलब्ध, कंपनी ने भेजा DGCA को प्रस्ताव;यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत – Raipur News


रायपुर और दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो इस माह की 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

.

कंपनी ने इसके संचालन का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) को भेज दिया है। इस नई उड़ान के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिगो की फ्लाइटें रोजाना उपलब्ध होंगी।

यह रहेगा प्रस्तावित शेड्यूल

इंडिगो की नई फ्लाइट दोपहर के समय संचालित की जाएगी। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 2:05 बजे पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट रायपुर से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का एंट्री गेट।

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का एंट्री गेट।

24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट से 24 उड़ानें रोजाना संचालित हो रही हैं। 26 अक्टूबर से इंडिगो की उड़ान शुरू होने के बाद संख्या बढ़ जाएगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी।

दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में बढ़ेगे फ्लाइट के विकल्प

26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में फ्लाइट के कई विकल्प यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 6E-6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से रवाना होकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वर्तमान में इंडिगो की 4 उड़ानें संचालित होती है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वर्तमान में इंडिगो की 4 उड़ानें संचालित होती है।

इंडिगो ने जोड़ी नई दिल्ली–रायपुर उड़ान: कुल संख्या हुई 5

वर्तमान में इंडिगो की 4 उड़ानें संचालित होती हैं, जबकि नई उड़ान के साथ यह संख्या 5 हो जाएगी। फ्लाइट का नया विकल्प मिलने से दिल्ली और रायपुर के बीच यात्रा समय में लचीलापन मिलेगा और यात्रियों को टिकट की उपलब्धता में भी राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *