मुख्य बातें

झांसी से ताज एक्सप्रेस के ढाई हजार टिकट कैंसिल: स्टेशन से लौटे यात्री, मथुरा हादसे के बाद रद्द की गई थी ट्रेन, रेलवे ने किया रिफंड – Jhansi News

झांसी से ताज एक्सप्रेस के ढाई हजार टिकट कैंसिल:  स्टेशन से लौटे यात्री, मथुरा हादसे के बाद रद्द की गई थी ट्रेन, रेलवे ने किया रिफंड – Jhansi News

यार्ड में खड़ी रहीं गतिमान शताब्दी जैसी ट्रेन।

झांसी से नई दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों को ताज एक्सप्रेस कैंसिल होने के चलते वापस लौटना पड़ा है। साथ ही ढाई हजार से ज़्यादा दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन के टिकट भी वापस किए गए हैं। ऐसे में रेलवे को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल, मथुरा म

.

बता दें कि मथुरा के पास झांसी से जाते हुए कोयले की मालगाड़ी के 13 वैगन पटरी से उतर गए थे। इस घटना में अप-डाउन लाइन के साथ ही थर्ड लाइन को भी नुकसान पहुंचा था। यहां हुए हादसे का असर झांसी की तरफ आ रहीं ट्रेनों पर पड़ा और शताब्दी, राजधानी वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को भी 5 पांच घंटे तक आगरा, ग्वालियर और झांसी स्टेशन पर खड़ा रखां गया। ट्रेन झांसी देरी से पहुंचीं तो यहां से बुधवार को नई दिल्ली शताब्दी, खजुराहो वंदे भारत, गतिमान और ताज एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। बाहर से आकर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचे यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें मायूस होना पड़ा। इसके बाद ढाई हजार से ज़्यादा यात्रियों ने ट्रेनों के टिकट कैंसिल कर दिए। इसके लिए आईआरसीटीसी और रेलवे ने यात्रियों को रिफंड देना शुरू कर दिया है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन मथुरा हादसे के चलते कुछ घंटे के लिए प्रभावित हुआ था। सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए कई ट्रेन कैंसिल की गई थीं, जिनके टिकिट का पैसा यात्रियों को वापस किया जा रहा है। गुरुवार को कैंसिल ट्रेनों का संचालन होगा।

मायुष लौटे यात्री

ताज एक्सप्रेस में झांसी से नई दिल्ली के लिए यात्रा करने झांसी स्टेशन पहुंचे अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के लिए डेढ़ महीने पहले टिकट बुक की थी। आज जब सफर करने का दिन आया तो सोचा था आरामदायक यात्रा होगी लेकिन, अब ट्रेन कैंसिल है तो ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि अब कैसे जाऊंगा।

ताज एक्सप्रेस में सफर करने के लिए निवाड़ी का रहने वाला पूरा परिवार झांसी स्टेशन पहुंचा तो पता चला आज ट्रेन नहीं चलेगी। अरविंद रावत ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के ही एजेंट से टिकट कराया था। लेकिन, अब उन्हें पैसे भी वापस नहीं मिल पाएंगे। क्योंकि, एजेंट ने ही अपने पास से टिकट किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *