टूव्हीलर शोरूम के स्टोर में लगी आग
आगरा में एक टूव्हीलर शोरूम में आग लगी। जिससे धुआं बराबर में बने हॉस्पिटल में भर गया। मरीजों को दिक्कत होने लगी। आग की सूचना पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फायर बिग्रेड टीम ने व्हील चेयर और स्ट्रेचर पर मरीजों को बाहर निकाला। 4 मरीज
.
कॉलोनी वालों ने शोर मचाया। हॉस्पिटल के बगल में हॉस्पिटल की लिफ्ट की डक्ट से धुआं हॉस्पिटल के अंदर तक आ गया। हॉस्पिटल में पहली मंजिल पर आईसीयू, दूसरी पर जनरल और तीसरी पर प्राइवेट वार्ड है। आईसीयू में मरीजों को दिक्कत होने लगी। धुआं देखकर अफरातफरी मच गई। मरीज और उनके तीमारदार भागने लगे।
व्हील चेयर पर मरीज को बाहर ले जाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
सूचना पर दस मिनट बाद ही संजय प्लेस फायर स्टेशन से दो दमकल आ गईं। बाद में ईदगाह स्टेशन से भी दमकलों को बुला लिया गया। एफएसओ संजय प्लेस ने बताया कि एक टीम शोरूम के कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने में लग गई जबकि दूसरी टीम उनके साथ हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को निकालने में जुट गई। तकरीबन 35 मरीजों के साथ अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। तकरीबन एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर निकाला गया, जिससे दिक्कत न हो
सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन शोरूम के स्टोर में सामान रखा हुआ था। इसमें ही आग लगी थी। आशंका है कि शार्ट सर्किट हुआ होगा। अभी जांच की जाएगी। दूसरा कारण पटाखे भी हो सकते हैं। शोरूम से धुआं हॉस्पिटल में भर गया था। इसमें उस समय 4 मरीज भर्ती थे। इनमें एक सात महीने की बच्ची भी थी। तीन प्राइवेट वार्ड में थे।
इनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हॉस्पिटल कर्मियों ने मरीजों को आक्सीजन लगाई। इसके बाद उन्हें बाहर निकाल लिया गया। इसके अलावा भी जनरल वार्ड में भर्ती तकरीबन 25 से 30 मरीजों और उनके तीमारदारों को निकाला गया। आग बुझाने के बाद मरीजों को फिर से हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया।
