मुख्य बातें

निर्वाचन आयोग ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा: लखीसराय समेत सभी जिलों को दिए सख्त निर्देश – Lakhisarai News

निर्वाचन आयोग ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा:  लखीसराय समेत सभी जिलों को दिए सख्त निर्देश – Lakhisarai News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी और जिला पुल

.

लखीसराय से डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

लखीसराय जिले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र और जिला पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर सहायता के लिए एक स्थानीय शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

वेबकास्टिंग, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

वेबकास्टिंग के लिए दरवाजे के पास दो कैमरे और सॉकेट की व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने, राजनीतिक समर्थकों पर निगरानी रखने और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए। वीआईपी मूवमेंट और हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति देते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।

मतदान वाहनों में जीपीएस और मार्ग सत्यापन के निर्देश

मतदान दिवस पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के संभावित आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री की सघन निगरानी करने और भ्रामक या अनुचित पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई।

मतदान के लिए उपयोग होने वाले वाहनों में जीपीएस लगाने और वापसी के बाद उसे हटाने के निर्देश दिए गए, साथ ही निर्धारित मार्ग का सत्यापन पहले से करने को कहा गया। लखीसराय जिले से प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गई।

नागरिकों को शिकायत प्रक्रिया से अवगत कराने पर जोर

आम नागरिकों को चुनावी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए अखबारों और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया। 1950 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई और उसकी जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग में सहयोग, पर्दानशीं महिलाओं की जांच और मतदान कर्मियों के भोजन आदि की व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी। आगामी छठ पर्व के अवसर पर प्रमुख घाटों पर मतदान संबंधी होर्डिंग्स लगाने का भी निर्देश दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *