मुख्य बातें

बलरामपुर के बुलगांव दलको बांध में मिला अज्ञात शव: करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा, पुलिस पहचान में जुटी – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर के बुलगांव दलको बांध में मिला अज्ञात शव:  करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा, पुलिस पहचान में जुटी – Balrampur (Ramanujganj) News

रामानुजगंज के तातापानी चौकी अंतर्गत ग्राम बुलगांव दलको बांध में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे बांध के पानी में शव को तैरते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

.

सूचना मिलते ही तातापानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब 10 दिन पुराना है। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और वह काफी सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को भी इस संबंध में सूचना भेज दी है, ताकि किसी गुमशुदा व्यक्ति से शव की पहचान हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *