मुख्य बातें

हिमाचल CM को BJP विधायक ने कार्टून बताया: अब खुद ट्रोल हो रहे सुधीर शर्मा; लोगों ने कहा-ऑपरेशन लोटस का मास्टरमाइंड, FIR की मांग – Shimla News

हिमाचल CM को BJP विधायक ने कार्टून बताया:  अब खुद ट्रोल हो रहे सुधीर शर्मा; लोगों ने कहा-ऑपरेशन लोटस का मास्टरमाइंड, FIR की मांग – Shimla News


हिमाचल में धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘कार्टून’ बताया। सुधीर शर्मा ने अपने फेसबुक पर लिखा- प्रदेश के इतिहास में पहली बार ‘कार्टून का स्केच’..। इस पोस्ट के साथ सुधीर ने सीएम की फोटो और उ

.

सुधीर शर्मा का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद सुधीर शर्मा खुद ट्रोल हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर सीएम पर सुधीर शर्मा की इस टिप्पणी को गलत बताकर FIR की मांग करे हैं। कपिल शर्मा नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा-

क्या सुधीर शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री को कार्टन कहना सही है? क्या इस तरह की सोच है, इन लोगों को कौन विधायक बनाता है। यह समझ से परे है, लेकिन सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR तो बनती है।

हिमाचल CM को BJP विधायक ने कार्टून बताया:  अब खुद ट्रोल हो रहे सुधीर शर्मा; लोगों ने कहा-ऑपरेशन लोटस का मास्टरमाइंड, FIR की मांग – Shimla News

सुधीर शर्मा का वह पोस्ट जिस पर सोशल मीडिया यूजर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कपिल शर्मा नाम के सोशल मीडिया यूजर ने की FIR की मांग।

कपिल शर्मा नाम के सोशल मीडिया यूजर ने की FIR की मांग।

सुधीर को ऑपरेशन लोटस का मास्टरमाइंड बताया

वहीं अशोक नेगी नाम के सोशल मीडिया यूजर ने सुधीर शर्मा को ऑपरेशन लोटस का कर्णधार व मास्टरमाइंड बताकर हमला बोला। दरअसल, सुधीर शर्मा दिसंबर 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। मगर मंत्री नहीं बनाए जाने से वह नाराज हो गए।

इसके बाद कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को वोट दिया। तब कांग्रेस के 6 विधायक दलबदल कानून में अयोग्य ठहराए गए। मई 2024 में उप चुनाव में सुधीर शर्मा बीजेपी के टिकट पर उप चुनाव जीत गए।

अशोक नेगी का पोस्ट

अशोक नेगी का पोस्ट

यूजर ने दी राजनीति नहीं करने की नसीहत

विजय भट्टी नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- सुधीर शर्मा को ऐसी राजनीति नहीं करने की नसीहत दी। उन्होंने लिखा- कार्यों से खुश न हो, या विपक्ष दल से भी हो तो भी आपको ऐसे किसी राजनेता या किसी भी व्यक्ति का मजाक उड़ाने का अधिकारी नहीं है, वो नेता बाद में हैं, पहले पति और किसी के पिता भी हैं, तो उनके बच्चों को कैसा लगेगा, थोड़ा सोच कर आपको पोस्ट करनी चाहिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *