मुख्य बातें

जैसलमेर में रातें ठंडी, दिन में तेज धूप: दिन का पारा 36 डिग्री, किसानों ने रबी फसलों की बुवाई तेज की – Jaisalmer News

जैसलमेर में रातें ठंडी, दिन में तेज धूप:  दिन का पारा 36 डिग्री, किसानों ने रबी फसलों की बुवाई तेज की – Jaisalmer News


जैसलमेर जिले में मौसम के दो अलग-अलग तेवर देखने को मिल रहे हैं। दिन में तेज धूप से गर्मी का असर बढ़ गया है, जबकि रात में हल्की सर्दी लोगों को राहत दे रही है। जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में क

.

मौसम विभाग की माने तो आगामी चार से पांच दिनों तक जिले में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है। अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

सैलानियों को रात को लगी ठंडी, दिन में तेज धूप ने किया परेशान।

दिन में तेज धूप ने किया परेशान

जैसलमेर में सुबह से आसमान पूरी तरह साफ रहा और दोपहर में तेज धूप खिली, जिससे लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। शाम ढलते ही मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसान इन दिनों रबी फसलों की बुवाई में जुटे हुए हैं। सरसों और चने की बुवाई जोरों पर है। जैसलमेर पहुंचे गुजराती पर्यटक दोपहर की गर्मी से परेशान दिखे, हालांकि शाम होते ही उन्होंने ठंडी हवाओं का आनंद लिया।

आगे चार-पांच दिन रहेगा शुष्क मौसम

कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी चार से पांच दिनों तक जिले में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है। अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *