गिरफ्तार लुटेरों को लेकर जाते पुलिस कर्मचारी।
भिवानी जिले में सीआईए स्टाफ-2 ने रुपए छीनने के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और साढ़े 3 हजार रुपए बरामद किए हैं।
.
टाइयान पाना निवासी करण सिंह ने थाना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 अगस्त को दोपहर के समय वह बैंक से रुपए निकालकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनका रुपयों से भरा थैला छीन लिया था। इस शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर भिवानी में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लुटेरे।
आरोपियों से बाइक और कैश बरामद
मामले की जांच करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही अजय कुमार की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने इस मामले में कुलदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी ढाणा लाडनपुर (वर्तमान निवासी दिल्ली) और पवन पुत्र बलवंत निवासी रिवासा, थाना तोशाम, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई स्प्लेंडर बाइक और छीने गए 3,500 रुपए बरामद किए हैं।
कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर भेजा
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद, जांच इकाई ने उन्हें दोबारा न्यायालय में पेश किया, जिसने आरोपियों को जिला कारागार भेजने का आदेश दिया है।
