मुख्य बातें

मोहाली में वकील के घर लाखों की चोरी: 5 तोले सोना, 1 किलो चांदी और 1 लाख नकदी ले उड़े चोर; राजस्थान घूमने गया था परिवार – Kharar News

मोहाली में वकील के घर लाखों की चोरी:  5 तोले सोना, 1 किलो चांदी और 1 लाख नकदी ले उड़े चोर; राजस्थान घूमने गया था परिवार – Kharar News

खरड़ में वकील के घर चोरी। (प्रतीकात्मक फोटो)

मोहाली के खरड़ में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। यहां सन्नी एन्क्लेव सेक्टर-125 में एक वकील के घर लाखों रुपए के गहने और नकदी की चोरी हो गई। यह घटना तब हुई जब वकील प्रभजोत कौर और उनके पति गगनदीप सिंह अपने पैतृक गांव गंगानगर (राजस्थान) गए हुए थे।

.

प्रभजोत कौर और उनके पति गगनदीप सिंह 17 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे घर को ताला लगाकर गांव गए थे। उन्होंने एक परिचित को घर में रखी मछलियों को दाना डालने की जिम्मेदारी दी थी। अगले दिन 18 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2 बजे जब परिचित घर पहुंचा तो उसने मुख्य दरवाजा टूटा हुआ और घर का सामान बिखरा हुआ पाया।

5 तोले सोने के गहने, लगभग 1 किलो चांदी चोरी

परिचित द्वारा सूचना दिए जाने पर प्रभजोत कौर के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घर की सभी अलमारियां और दरवाजे तोड़े गए थे। जांच में सामने आया कि चोर लगभग 5 तोले सोने के गहने, लगभग 1 किलो चांदी के गहने, कुछ कीमती लेडीज सूट और 1.15 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर का वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *