मुख्य बातें

कोडरमा में बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद: दो दिन पहले फुफेरे भाई के साथ खेलने निकला, कान-आंख से खून निकलने के निशान – koderma News

कोडरमा में बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद:  दो दिन पहले फुफेरे भाई के साथ खेलने निकला, कान-आंख से खून निकलने के निशान – koderma News


कोडरमा थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ गांव में 11 वर्षीय बच्चे पिंटू कुमार का शव एक पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। पिंटू कक्षा छठी का छात्र था। वह अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी मां मधु देवी ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे पिंटू अ

.

पीड़ित परिवार से जानकारी लेने पहुंची पुलिस

दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी पिंटू का पता नहीं चला। परिवार ने उसकी तस्वीर गांव के वॉट्सऐप ग्रुपों में साझा की, जिसके बाद किसी ने बताया कि उसे घर से थोड़ी दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे के पास देखा गया था।

झग्गर से खींच कर निकाला बाहर

सूचना मिलने पर पिंटू के चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। गड्ढे में लोहे के उपकरण झग्गर से तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद झग्गर में कुछ फंसा और उसे बाहर खींचने पर पिंटू का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पिंटू के पिता का नाम पवन यादव है। वह कर्नाटक के मैसूर में काम करते हैं। उन्हें 23 अक्टूबर की रात घटना की सूचना मिली। वे तत्काल घर के लिए रवाना हुए और शुक्रवार रात गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके बेटे के कान और आंख से खून निकला हुआ था, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई।

बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे में डूबा मिला।

बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे में डूबा मिला।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

शनिवार सुबह पवन यादव ने कोडरमा पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि बच्चे की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मृतक के परिजन द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पूरे गांव में उसकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *