मुख्य बातें

चौथम पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा का जायजा लिया, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील – Khagaria News

चौथम पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा का जायजा लिया, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील – Khagaria News

प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में चौथम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और अर्द्धसैनिक बलों ने थाना क्षेत्र की मध्य बौरने पंचायत में फ्लैग मार्च निकाला।

.

इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा आगामी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है।यह फ्लैग मार्च मध्य बौरने पंचायत के देवका बाजार, कैथी और तेगाछी समेत अन्य गांवों से होते हुए वापस थाने तक पहुंचा। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों के कागजात की भी जांच की गई। यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

चौथम थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है।इस फ्लैग मार्च में एसआई राकेश कुमार और प्रशिक्षु दरोगा सोनू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *