मुख्य बातें

पलवल में करंट से झुलसा 8वीं कक्षा का छात्र: स्कूल हैड मास्टर ने बिजली तार जोड़ने चढ़ाया; हाथ-पांव की उंगलिया खत्म, दो पर FIR – Palwal News

पलवल में करंट से झुलसा 8वीं कक्षा का छात्र:  स्कूल हैड मास्टर ने बिजली तार जोड़ने चढ़ाया; हाथ-पांव की उंगलिया खत्म, दो पर FIR – Palwal News


पलवल जिले के हथीन में अध्यापकों की लापरवाही के चलते एक आठवीं कक्षा का छात्र 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथीन थाना पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर हेडमास्टर स

.

हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, पहाडपुर गांव निवासी असलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका नाबालिग बेटा रिहान गांव के ही सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। 18 अक्टूबर को उसका बेटा रिहान घर से स्कूल पढ़ने के लिए गया था। आरोप है कि स्कूल के हेडमास्टर साहुन ने उसके बेटे रिहान को कक्षा से बुलाया और स्कूल के गेट पर ले गए, जहां पहले से एक अध्यापक राजेश पहले से नसेनी (पेड़ी) लेकर खड़ा हुआ था।

हादसे के बाद चारपाई पर लेटा आठवीं कक्षा का छात्र रिहान।

बच्चे को ऊपर चढ़ाया

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों अध्यापकों ने जबरन उसके बेटे को प्लास देकर सीढ़ी से गेट के ऊपर बिजली की तार जोड़ने के लिए जबरन चढ़ा दिया। गेट के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। दोनों अध्यापकों की लापरवाही से उसके बेटे को गेट के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली के करंट ने पकड़ लिया। जोरदार आवाज के साथ उसका बेटा जमीन पर गिर पड़ा।

हाथ-पांव की उंगलियां खत्म

सूचना मिलने पर असलम मौके पर पहुंचे और रिहान को उपचार के लिए तुरंत नल्लड़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे रोहतक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रिहान का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि हाथ व पैर की उंगलियों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

हथीन थाना पुलिस ने छात्र रिहान के पिता असलम की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम पहाडपुर गांव के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर साहुन व मास्टर राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और छात्र के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *