मुख्य बातें

पंचकूला में निफ्ट संस्थान के बाहर PCR और राइडर तैनात: सुरक्षित संगिनी वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ेंगी छात्राएं; थाना प्रभारी बोली- तुरंत पहुंचेगी पुलिस – Panchkula News

पंचकूला में निफ्ट संस्थान के बाहर PCR और राइडर तैनात:  सुरक्षित संगिनी वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ेंगी छात्राएं; थाना प्रभारी बोली- तुरंत पहुंचेगी पुलिस – Panchkula News


पंचकूला में निफ्ट संस्थान के पास गश्त करते हुए पुलिस।

पंचकूला के सेक्टर-23 में स्थित निफ्ट शिक्षण संस्थान के आस-पास छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया है। पुलिस ने संस्थान एरिया में PCR और राइडर तैनात कर दी हैं।

.

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और विशेष बाइक राइडर तैनात किए गए है। दुर्गा शक्ति रैपिड फोर्स की चार सदस्यीय टीम, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं, रोजाना क्षेत्र में गश्त कर रही है।

महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी और चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल द्वारा छात्राओं, आस-पास के दुकानदारों, सुरक्षा स्टाफ और वार्डनों से मिलकर हालात का जायजा ले रहे हैं और उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि पुलिस हर समय साथ खड़ी है।

पंचकूला मार्केट और कैफे एरिया में लोगों से बातचीत करते पुलिस टीम।

वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ेंगी छात्राएं

पार्किंग एरिया, कैफे और भीड़भाड़ वाले अन्य पॉइंट्स पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। छात्राओं को जागरूक करते हुए यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी या हरकत की स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें, पुलिस तुरंत पहुंचेगी। महिला थाना प्रभारी ने निफ्ट की छात्राओं के साथ सुरक्षित संगिनी वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जुड़कर उनको यह भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस महज कॉल नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह उपलब्ध रहेगी।

इंटरैक्टिव सेशन चलाए

डीसीपी ने आगे बताया कि थाना स्टाफ की अगुआई में गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, कैफे और मार्केट में इंटरैक्टिव सेशन चलाए जा रहे हैं। जिनमें छात्राओं के साथ पुलिस सीधे संवाद के जरिए उनकी बात सुन रही है। साथ ही हम अन्य शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भी दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे है कि कहीं और भी ऐसी स्थिति तो नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *