मुख्य बातें

पाकुड़ में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर मारपीट: पत्थर खदान में ब्लास्टिंग से ग्रामीण हुए नाराज, पुलिस ने मामला कराया शांत – Pakur News

पाकुड़ में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर मारपीट:  पत्थर खदान में ब्लास्टिंग से ग्रामीण हुए नाराज, पुलिस ने मामला कराया शांत – Pakur News

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में पत्थर खदान में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर रविवार को विवाद हो गया। ग्रामीणों ने खदान व्यवसायी और उनके समर्थकों के साथ हाथापाई की, जिसमें दो-तीन लोग हल्की चोटें आईं। इस दौरान व्यवसायी के कुछ वाहन भ

.

ग्रामीणों ने खदान व्यवसायी अजहर इस्लाम पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ब्लास्टिंग की, जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंच रहा है। पत्थर के टुकड़े घरों तक गिर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

पूर्व में की गई थी चेतावनी

ग्रामीणों ने शनिवार शाम को खदान मालिक को इस संबंध में अवगत कराया था, जिसके बाद ब्लास्टिंग रोक दी गई थी। लेकिन रविवार सुबह फिर से ब्लास्टिंग शुरू होने पर ग्रामीण खदान पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत असफल रही और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *