राजस्थान सरकार ने शनिवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 RAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस फेरबदल के तहत कोटपूतली और विराट नगर उपखंड को नए उपखंड अधिकारी (SDM) मिले हैं।
.
कोटपूतली के एसडीएम बृजेश चौधरी का ट्रांसफर अकलेरा (झालावाड़) किया गया है। उनकी जगह रामावतार मीणा अब कोटपूतली के नए एसडीएम होंगे।
विराट नगर उपखंड अधिकारी अमिता मान के स्थान पर धौलपुर से कपिल उपाध्याय का ट्रांसफर किया गया है।
