मुख्य बातें

स्पेशल एजुकेटर के पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी: 100 पदों पर होनी है सीधी भर्ती, दावा आपत्ति करें 28 अक्टूबर तक – Raipur News

स्पेशल एजुकेटर के पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी:  100 पदों पर होनी है सीधी भर्ती, दावा आपत्ति करें 28 अक्टूबर तक – Raipur News


लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। संचालनालय ने पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है।

.

कैबिनेट में लिया गया था स्पेशल एजुकेटर भर्ती करने का निर्णय।

अभ्यर्थी यह सूची संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट ttps://eduportal.cg.nic.in/ पर देख सकते हैं।

18 अक्टूबर को आवेदनों की सूची जारी की गई थी

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 को स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों में से मान्य और अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद 22 और 23 अक्टूबर को उम्मीदवारों से दावा-आपत्तियां मांगी गई थीं।

इन सभी आपत्तियों का परीक्षण संचालनालय की दावा-आपत्ति समिति द्वारा कर लिया गया है।

स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर होनी है भर्ती।

स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर होनी है भर्ती।

अब समिति ने परीक्षण के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची तैयार की है। इस सूची पर पुनः दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-C, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में अपने दावा-आपत्ति आवेदन जमा कर सकेंगे। साथ ही, अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *