मुख्य बातें

कोयला वाहनों के दबाव से पुलिया टूटी: सूरजपुर में 20 से ज्यादा गांवों का टूटा संपर्क, ग्रामीणों को 20 किमी अतिरिक्त सफर की मजबूरी – Surajpur News

कोयला वाहनों के दबाव से पुलिया टूटी:  सूरजपुर में 20 से ज्यादा गांवों का टूटा संपर्क, ग्रामीणों को 20 किमी अतिरिक्त सफर की मजबूरी – Surajpur News

सूरजपुर जिले के सोनगरा-खड़गावा मार्ग पर सुखदेवपुर के पास एक पुलिया भारी कोयला लदे वाहनों के दबाव में ढह गई। पुलिया टूटने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में थी। इसमें कई जगह दरारें आ चुकी थीं और सरिया तक बाहर निकल आए थे। इसे लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग और एसईसीएल प्रबंधन को शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। रोज गुजरते थे ओवरलोड कोयला वाहन बताया जा रहा है कि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की महान-3 कोयला खदान से हर दिन सैकड़ों ओवरलोड ट्रक इसी रास्ते से गुजरते थे। भारी वाहनों के लगातार दबाव और विभागीय लापरवाही के कारण आखिरकार पुलिया भरभराकर गिर गई। गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा पुलिया टूटने के बाद सोनगरा, खड़गावा, सुखदेवपुर, करकोटी और पेंडारी समेत 20 से अधिक गांवों का ब्लॉक हो गए हैं और जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। विभाग और एसईसीएल पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और एसईसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत कर दी जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती। फिलहाल मौके पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी डायवर्सन या वैकल्पिक पुलिया बनाई जाए। साथ ही स्थायी पुल निर्माण का काम भी तुरंत शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र का जनजीवन सामान्य हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *