मुख्य बातें

अनिल कपूर ने आदित्य पंचोली को ‘तेजाब’ से करवाया बाहर?: एक्टर का दावा, कहा- मुझे रिप्लेस किया गया, इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से ज्यादा राजनीति

अनिल कपूर ने आदित्य पंचोली को ‘तेजाब’ से करवाया बाहर?:  एक्टर का दावा, कहा- मुझे रिप्लेस किया गया, इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से ज्यादा राजनीति


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म तेजाब साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के ऑपोजिट अनिल कपूर नजर आए थे। हाल ही में एक्टर आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि वह इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में नजर आते, लेकिन उन्हें फिल्म से बाहर कर निकलवा दिया गया।

दरअसल, आदित्य पंचोली ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर और बॉनी कपूर पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, मैं तेजाब में माधुरी दीक्षित के साथ लीड रोल के लिए चुना गया था। डायरेक्टर एन. चंद्रा इसकी पुष्टि कर सकते हैं। बदकिस्मती रही कि एक एक्टर ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर डायरेक्टर के फैसले को बदला और मुझे रिप्लेस कर दिया। बाकी जो है, वह इतिहास है।

आदित्य पंचोली ने आगे लिखा, मैंने हाल ही में एक एक्टर को अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नेपोटिज्म पर चर्चा करते देखा। मैं साफ कह दूं कि फिल्म इंडस्ट्री में राजनीति नेपोटिज्म से ज्यादा है। यहां परिवार के रिश्तों से ज्यादा लोगों की पसंद-नापसंद, दबाव और सत्ता के खेल किसी का करियर तय करते हैं।

आदित्य पंचोली की पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, यह बहुत ईमानदार नजरिया है। लोग अक्सर नेपोटिज्म की बात करते हैं, लेकिन असली कहानी यह है कि शक्ति, प्रभाव और छिपी राजनीति तय करती है कि किसे मौका मिलेगा। सच्चाई को इतने सम्मानपूर्वक बोलने के लिए सम्मान।

एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या वे अनिल कपूर और उनके भाई बॉनी कपूर की ओर इशारा कर रहे हैं, जिन्होंने निर्देशक को प्रभावित किया?

बता दें, फिल्म तेजाब का निर्देशन एन. चंद्रा ने किया था। इसके गाने एक दो तीन को बहुत पसंद किया गया। यह फिल्म न सिर्फ ब्लॉकबस्टर रही, बल्कि इसने माधुरी दीक्षित के करियर को नई दिशा दी और अनिल कपूर की बॉलीवुड में स्थिति को और मजबूत किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *