मुख्य बातें

जयपुर-हाईटेंशन लाइन से बस में आग…यूपी के 3 की मौत: कई सिलेंडर फटे, 10 से ज्यादा झुलसे; देश में 15 दिन में 5वां बड़ा बस हादसा – Uttar Pradesh News

जयपुर-हाईटेंशन लाइन से बस में आग…यूपी के 3 की मौत:  कई सिलेंडर फटे, 10 से ज्यादा झुलसे; देश में 15 दिन में 5वां बड़ा बस हादसा – Uttar Pradesh News


राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10 मजदूर झुलस गए।

.

बस में कई गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें भी विस्फोट हुआ। मामला जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके का है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया कि 65 मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर लाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।

यूपी से मजदूरी के लिए जयपुर आए थे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस यूपी से जयपुर आई थी। इसमें सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। हादसे में पीलीभीत के रहने वाले नसीम (50) पुत्र अली हुसैन और सहीनम (20) पुत्री नसीम की मौत हो गई। वहीं, एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।

जयपुर के SMS हॉस्पिटल में एडमिट घायल बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में टीम को अलर्ट रखा गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे। अभी दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। जिला पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी रवाना हो गई हैं।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *