गुरुग्राम पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र में एक युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। युवक के दोस्तों ने पार्टी के बहाने उसके मोबाइल और बैंक खाते से 3.34 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, 18 अक्टूबर को वह अपने तीन दोस्तों नदीम, सचिन और वंश के साथ पटौदी के सम्राट होटल में ठहरा था। सचिन ने दिवाली के करीब होने का हवाला देते हुए पार्टी का सुझाव दिया। चारों दोस्तों ने होटल के कमरे में ही खाना-पीना किया और रात वहीं सो गए।
अगली सुबह करीब 11 बजे जब उसकी नींद खुली, तो उसने पाया कि सचिन और वंश कमरे में नहीं थे। दोस्त नदीम का फोन भी गायब था। जांच करने पर शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और पर्स भी गायब मिला। संदेह होने पर उसने अपना बैंक खाता चेक किया, जिसमें से 3 लाख 34 हजार रुपए निकाले जा चुके थे।
1.85 लाख की नकदी और मोबाइल फोन बरामद
इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना पटौदी में मामला दर्ज किया गया। पटौदी रोड पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्यदेव सिंह उर्फ वंश, निवासी जाटौली, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया।
वंश को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड चुराकर उसके खाते से रुपए ट्रांसफर किए और एटीएम से नकदी भी निकाली। पुलिस ने वंश के कब्जे से 1 लाख 85 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और पर्स बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ पूरी होने के बाद वंश को में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
