मुख्य बातें

पूर्णिया में ग्रामीणों की सूझबूझ से दो झपटमार गिरफ्तार: ऑटो सवार युवती से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे दोनों – Purnia News

पूर्णिया में ग्रामीणों की सूझबूझ से दो झपटमार गिरफ्तार:  ऑटो सवार युवती से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे दोनों – Purnia News

पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी आरा मिल के पास मंगलवार को मोबाइल झपटमारी का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाइक सवार दोनों युवक ऑटो में सवार एक युवती का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे। युवती के परिजनों और स्थानीय लोगों क

.

दीवानगंज निवासी कृष्णा भगत अपनी एक परिजन युवती के साथ ऑटो से बेलौरी से दीवानगंज जा रहे थे। इसी दौरान आरा मिल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और युवती का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। कृष्णा भगत ने तुरंत अपने परिचितों की मदद से दोनों झपटमारों का पीछा किया और ग्रामीणों की सहायता से उन्हें पकड़ लिया।

कृष्णा भगत ने बताया कि पकड़ने के दौरान झपटमारों ने विरोध किया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से दोनों को काबू में कर लिया गया। पकड़े गए युवक मरंगा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलौरी से रानीपतरा के बीच हाल के दिनों में मोबाइल छिनतई की कई घटनाएं हुई थीं। ग्रामीणों का अनुमान है कि इन्हीं दोनों युवकों का इसमें हाथ था।

मुफस्सिल थाना प्रभारी सुदिन राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। उनकी बाइक जब्त कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *