मुख्य बातें

चिरैया विधानसभा में जनसुराज कैंडिडेट की गाड़ी पर अटैक: हमलावर बोले- यहां सिर्फ राजद का गाना बजेगा, बैनर-पोस्टर फाड़े; चालक से धक्का-मुक्की – Motihari (East Champaran) News

चिरैया विधानसभा में जनसुराज कैंडिडेट की गाड़ी पर अटैक:  हमलावर बोले- यहां सिर्फ राजद का गाना बजेगा, बैनर-पोस्टर फाड़े; चालक से धक्का-मुक्की – Motihari (East Champaran) News

पूर्वी चंपारण के चिरैया विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के कैंडिडेट इंजीनियर संजय सिंह की प्रचार गाड़ी पर हमला हुआ है। असामाजिक तत्वों ने गाड़ी के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए। यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के दौरान हुई, ज

.

10 लोगों ने वाहन को रोका और हमला कर दिया

जानकारी के अनुसार, यह घटना चिरैया विधानसभा के हरिहरा गांव में हुई। प्रचार अभियान के दौरान लगभग 10 लोगों के एक समूह ने गाड़ी को रोका और उस पर लगे जनसुराज पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए।

आरोप है कि हमलावरों ने प्रचार गाड़ी के चालक और प्रचारक के साथ धक्का-मुक्की भी की और धमकी दी कि “यहाँ सिर्फ राजद का गाना बजेगा।”

इस घटना से जनसुराज समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। प्रत्याशी इंजीनियर संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता के बीच उनके बढ़ते जनसमर्थन से विरोधी दल घबरा गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों को भेजकर उनकी प्रचार गाड़ी को क्षति पहुंचाने और चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। संजय सिंह ने इसे लोकतंत्र की भावना पर सीधा हमला बताया।

प्रशासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग

संजय सिंह ने प्रशासन से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रचार के दौरान इस तरह की घटनाएँ लोकतांत्रिक माहौल को दूषित करती हैं और मतदाताओं में भय का वातावरण पैदा करती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद से जनसुराज कार्यकर्ताओं में नाराजगी और रोष व्याप्त है। समर्थकों ने कहा है कि जनता भय और हिंसा की राजनीति से डरने वाली नहीं है, और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रत्याशी का समर्थन जारी रखेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *