मुख्य बातें

गोगोई बोले- CM हिमंत असम को लीड करने लायक नहीं: उनके बयान बताते हैं, उन्हें सत्ता खोने का डर; कांग्रेस सांसद को पाकिस्तानी एजेंट बताया था

गोगोई बोले- CM हिमंत असम को लीड करने लायक नहीं:  उनके बयान बताते हैं, उन्हें सत्ता खोने का डर; कांग्रेस सांसद को पाकिस्तानी एजेंट बताया था


गुवाहाटी14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्बा सरमा ने 31 अक्टूबर को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 100% पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें किसी विदेशी ताकत ने भारत में प्लांट किया है। जिस दिन मैं सबूत दिखाऊंगा, हर कोई मान जाएगा।

शनिवार को गोगोई ने हिमंत के बयान पर X पोस्ट में कहा- पिछले कुछ महीनों में, हिमंत बिस्वा सरमा डंगोरिया ने अपना भरोसा खो दिया है। वे राज्य को लीड करने लायक नहीं हैं।

गोगोई ने कहा कि सरमा ने यह कमेंट भी उस दिन किया जब सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म (रोई रोई बिनाले) रिलीज हुई। जो दिखाते हैं कि सरमा असम सरकार के हेड का पद संभालने के लिए अनफिट हैं। उन्हें सत्ता खोने का डर है।

CM सरमा ने गोगोई को चुनौती दी थी कि अगर मेरे आरोप झूठे हैं तो गोगोई उन पर मानहानि का केस करें। उन्होंने कहा था कि मैं अभी सबूत सार्वजनिक नहीं कर रहा हूं, नहीं तो लोग कहेंगे कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामला भटका रहा हूं।

असम सीएम ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही गोगोई से सवाल किया था कि क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे।

2013 में गौरव गोगोई और एलिजाबेथ की शादी हुई थी।

2013 में गौरव गोगोई और एलिजाबेथ की शादी हुई थी।

जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' का पोस्टर।

जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ का पोस्टर।

बिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ रिलीज

सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। असम और देश के 46 शहरों में उत्सव का माहौल नजर आया था। 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन के बाद यह फिल्म उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बन गई है।

सिनेमाघरों में सुबह 4:45 बजे से लेकर देर रात तक लगातार शो चल रहे हैं, और टिकटें हफ्ते भर पहले ही बिक चुकी हैं। असम के 91 स्क्रीन समेत देशभर में कुल 92 स्क्रीन पर यह फिल्म जारी है और असम में अगले सात दिनों तक 585 से ज्यादा शो रोजाना निर्धारित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची

  • इसी साल अप्रैल में CM हिमंत और गोगाई के बीच व्यक्तिगत विवाद की शुरुआत असम में अवैध कोयला खनन की जांच को लेकर हुई। गौरव गोगोई ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने असम के अवैध कोयला साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। दावा किया गया कि ED ने 1.58 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए और फर्जी बिलिंग हो रही है। असम में रोजाना 1200 टन अवैध कोयला निकाला जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है, जो अवैध खनन से इनकार करते रहे हैं।
  • हिमंता ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा था- एक तरफ राहुल गांधी और उनका खेमा लगातार ED को बदनाम कर रहा है, उसे पॉलिटिकल टूल बता रहा है। दूसरी तरफ, उनका अपना डिप्टी लीडर उसी एजेंसी की तारीफ कर रहा है। यह दोहरा रवैया कांग्रेस के भीतर गहरे भ्रम और पाखंड को दिखाता है।

CM सरमा के गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और अली तौकीर पर 8 मुख्य आरोप…

  • अली तौकीर शेख ने पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित समितियों में कई पदों पर काम किया है।
  • शेख, एलिजाबेथ गोगोई के संपर्क में था, जो एक ब्रिटिश नागरिक और असम के सांसद गौरव गोगोई की पत्नी हैं।
  • एलिजाबेथ की शादी असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई से होने वाली थी, तो शेख को मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने की पूरी आजादी थी।
  • कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में घुसपैठ करने की कोशिश तो नहीं की थी, जब गौरव गोगोई के पिता दिवंगत तरुण गोगोई राज्य के मुख्यमंत्री थे।
  • एक भारतीय नागरिक से शादी के 12 साल बाद भी एलिजाबेथ ने अभी तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं अपनाई?
  • अली शेख लोकसभा सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई का बॉस रह चुका है।
  • एलिजाबेथ ब्रिटिश नागरिक होने के बावजूद भारत में चुनाव प्रक्रिया में भाग ले चुकी हैं। इस मामले में केंद्र सरकार जांच कराए।
  • ऐतिहासिक रूप से असम ISI और अन्य आतंकवादी संगठनों का गढ़ रहा है, जो बांग्लादेश और पाकिस्तान में सक्रिय थे।

…………………………… असम सीएम और गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

असम कांग्रेस का दावा-असम CM के जमीनों पर अवैध कब्जे: गौरव गोगोई बोले- हम सत्ता में आए तो ये जमीनें गरीबों में बांटी जाएंगी

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा था कि अगर अगले साल राज्य में विपक्षी दल की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रियों के अवैध रूप से कब्जा की गई सारी जमीन गरीबों में बांट दी जाएगी।उन्होंने कहा था राज्य की जनता हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार से तंग आ चुकी है। कांग्रेस लोगों की मदद के लिए भूमि और आर्थिक नीतियों, दोनों में सुधार लागू करेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *