मुख्य बातें

मंदसौर में भव्य कार्यक्रमों संग मनाया स्थापना दिवस: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित – Mandsaur News

मंदसौर में भव्य कार्यक्रमों संग मनाया स्थापना दिवस:  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित – Mandsaur News


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से हुआ, जिसने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

.

इसके पश्चात संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुरीले भजन प्रस्तुत किए, सोनाली शर्मा ने कथक नृत्य से सभी का मन मोह लिया, वहीं महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के विद्यार्थियों ने “जय मां भारती” पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के समापन पर कलाकारों का सम्मान किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के उन अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने नवाचार या उल्लेखनीय कार्यों से जिले का नाम रोशन किया।

रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा सीपीआर एवं दिल के दौरे से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने हार्ट अटैक की स्थिति में तत्काल सीपीआर देने की विधि का लाइव प्रदर्शन किया।

अपने उद्बोधन में सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि “मध्यप्रदेश ने 1956 में अपने वर्तमान स्वरूप में आकार लिया और तब से यह राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।” उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया एवं राजेश दीक्षित ने भी अपने संबोधन में मध्यप्रदेश की प्रगति यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, कलेक्टर अदिती गर्ग, एसपी विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एसडीएम मंदसौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

देखिए तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *