पंजाबी गायक सरदार खैहरा। (फाइल शॉट)
कनाडा में लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर करवाई गई फायरिंग के मामले में पहली बार पंजाबी गायक सरदार खैहरा ने प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि नट्टन पर हुई फायरिंग का का कारण सरकार खैहरा से करीबी को बताया गया थ
.
गैंग की ओर से पोस्ट में कहा गया था कि फायरिंग की वजह गायक सरदार खैहरा से चन्नी नट्टन की नजदीकियां बढ़ना हैं। जो भी सिंगर सरदार खैहरा के साथ काम करेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। कनाडा में इससे पहले कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है। जिसमें लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था।
सरदार खैहरा द्वारा शेयर की गई भावुक पोस्ट।
पढ़ें सरकार खैहरा द्वारा अपनी भावुक पोस्ट में कहा
अब सरदार खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा- ये दुनिया इतनी बुरी है कि जब कोई मर जाता है, तो लोग उसकी तस्वीर लगाकर उसे याद करते हैं और कहते हैं कि वो हमारा दोस्त था, हमारा रोल मॉडल था।
लेकिन जब मैं जिंदा हूं, तो कोई मेरे साथ खड़ा नहीं होता। मेरा किसी से कोई झगड़ा नहीं, कोई दुश्मनी नहीं, लेकिन इस बुरे वक्त में भी लोग बस दूर खड़े होकर तमाशा देखना चाहते हैं। खैहरा की इस पोस्ट से साफ है कि उन्होंने खुद को मिल रही धमकियों और मौजूदा माहौल को लेकर गहरी निराशा जताई है।
उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि कोई भी सच्चाई के साथ खड़ा होने को तैयार नहीं है। कनाडा में लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता और फायरिंग की बढ़ती घटनाएं पंजाबी सिंगर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन चुकी हैं। पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है।

पंजाबी गायक सरदार खैहरा का करीबी होने पर चन्नी (चशमें में) को धमकी मिली है।
जर्मनी से लॉरेंस गैंग को संभाल रहा गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बागडोर अब गोल्डी ढिल्लों के हाथों में है। उसका असली नाम गुरप्रीत सिंह है और वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का निवासी है। सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डी इस समय जर्मनी में रहकर गैंग की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है और लगातार सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश साझा करता रहता है।
पहले इस गैंग का संचालन गोल्डी बराड़ के पास था, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई से मनमुटाव के बाद संगठन की कमान गोल्डी ढिल्लों को सौंप दी गई। जांच एजेंसियों का मानना है कि गोल्डी ढिल्लों ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में फैले कई आपराधिक नेटवर्क से संपर्क स्थापित कर लिया है और विदेश में बैठकर लॉरेंस गैंग की योजनाओं को अंजाम दे रहा है।

गोल्डी द्वारा शेयर की गई पोस्ट।
