मुख्य बातें

गोहाना में पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैश शराब पकड़ी: कार में पेटियां ला रहा युवक गिरफ्तार; कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Gohana News

गोहाना में पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैश शराब पकड़ी:  कार में पेटियां ला रहा युवक गिरफ्तार; कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Gohana News

पुलिस ने मोहित को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

सोनीपत जिले की क्राइम यूनिट गोहाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित निवासी गांव रभड़ा, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल मिलाकर 1824 पव्वे, 24 अध्धे और 192 बीयर कैन

.

खुफिया सूचना पर की गई छापेमारी

क्राइम यूनिट गोहाना में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र अपनी टीम के साथ गोहाना-पानीपत रोड से खानपुर रोड पुल के नीचे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि खानपुर रोड पर गांव गामड़ी रजवाहे के पास मोहित अपनी कार में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

आरोपी मौके पर ही दबोचा गया

पुलिस टीम को देखकर कार में बैठा युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित पुत्र किदार सिंह निवासी गांव रभड़ा, जिला सोनीपत बताया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब और बीयर की पेटियां भरी मिलीं। आरोपी कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद

  • मार्का Star Gold प्लास्टिक पव्वा की 18 पेटियां (प्रत्येक में 48 पव्वे)
  • मार्का Star Gold कांच पव्वा की 4 पेटियां (प्रत्येक में 48 पव्वे)
  • मार्का Jubilee कांच पव्वा की 10 पेटियां (प्रत्येक में 48 पव्वे)
  • मार्का Discount कांच पव्वा की 6 पेटियां (प्रत्येक में 48 पव्वे)
  • मार्का Royal Stag अध्धा कांच की 1 पेटी (24 अध्धे)
  • कैन बीयर Kingfisher Ultra की 5 पेटियां (प्रत्येक में 24 कैन)
  • एक सफेद प्लास्टिक कट्टे में Kingfisher Ultra की 48 कैन
  • कैन बीयर Kingfisher Ultra Maxx की 1 पेटी (24 कैन)

आरोपी को भेजा गया पुलिस रिमांड पर

घटना का मामला आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर गोहाना में दर्ज किया गया। क्राइम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अनित ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अवैध शराब और प्रयुक्त कार को कब्जे में लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *